सामगरी :
- १ कप काली उडद दाल
- १/२ कप तेल (सरसो का तेल इस्तमाल करे तो ज्यादा बेहतर रहेगा )
- ४-५ लहसुन
- १ छोटी चम्मच जीरा
- १/४ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- १/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 3 कप पानी
- ४ काली मिर्च के दाने
- ४-५ सुखी लाल मिर्च
- हींग (एक चुटकी)
- १/२ छोटी चम्मच सूखे धनिया का पाउडर
- नमक सवाद के हिसाब से
- १/२ छोटी चम्मच गरम मसाला
रीत :
- धीमी आच पर एक फ्राइंग पैन या कढ़ाई रखे |
- उसमे साबुत उड़द दाल (ब्लैक ग्राम) डाले और ३-५ मिनट तक पकाये या जब तक उसमेसे अच्छी भुनी हुई खुसबु आये |
- ध्यान रखे के आप दाल को ज्यादा ना पकाये |
- फिर दाल को गैस पर से उतार दे |
- फिर भुनी हुई दाल को मिक्सचर-ग्राइंडर मे खुरदुरा पीसले |
- एक कढ़ाई मे तेल गरम करे और उसमे लहसुन डाले |
- जब लहसुन हल्का भूरा होजाये फिर उसमे जीरा , सुखी लाल मिर्च , काली मिर्च के दाने और हींग डाले |
- फिर उसमे तुरंत दाल का पाउडर डाले (जो हमने भूनके तैयार किया था ) और १-२ मिनट तक पकाये |
- फिर उसमे हल्दी पाउडर , सूखे धनिये का पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , नमक और पानी डाले |
- और उसे उबाल ले |
- ढक के दाल नरम होने तक पकाये , २०-३० मिनट तक धीमी आच पर पकाये |
- दाल को गैस पर से उतारने से पहले दाल मे गरम मसाला डाले और अच्छी तरह मिला ले |
- घी और बारीक़ कटे हुऐ धनिया पत्ता से सजाके गरम परोसे चावल के साथ |
खुद खाओ, सबको खिलाओ 😀
Advertisements